जैसे-जैसे गर्मी का मौसम नजदीक आता जा रहा है वैसे है पानी की मुख्य समस्या निकलकर सामने आ रही है दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मतवारी में पेजयल की समस्या ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है आज ग्राम मतवारी सरपंच को डॉ. परमेश्वर साहू व अन्य लोगों के द्वारा ज्ञापन सौंप कर इसकी जानकारी सरपंच महोदया दी है।

डॉ. परमेश्वर साहू ने कहा की मार्च की शुरुआत में ही जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे ही प्रतिदिन पीने के पानी की किल्लत बढ़ने लगती है। सुबह उठते ही किसी न किसी रूप में पानी की आवश्यकता सभी को पड़ती है और ग्रामीणों को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में आज सरपंच महोदय को ज्ञापन सौंप कर जानकारी दिया है
इस अवसर पर  भरत साहू, लोमेश साहू, लिखन साहू, ओमलाल चंद्राकर अन्य  ग्रामीणजन उपस्थित रहे।