विवेक कुमार की रिपोर्ट 



 स्थानीय शासकीय हाई स्कूल सुरपा के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष  प्रमोद जैन  जन्म दिन के शुभ अवसर पर स्कूल परिसर में एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमोद जैन ने विद्यालय परिसर में छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर अपना जन्मदिन मनाया।इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गेश रजक युवा नेता भारतीय जनता पार्टी किशोर सेन बूथ अध्यक्ष किशोर यादव, लोकेश्वर रजक, अशोक पटेल, देवानंद देवांगन बूथ अध्यक्ष, रिगेश्वर सिन्हा और नरेन्द्र कुमार धरमगुड़ी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रमोद जैन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान अतिथियों ने उन्हें एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेन्द्र कुमार धरमगुड़ी सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि श्री जैन जी हमेशा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते रहते हैं। वे समाज को प्रकृति से जोड़न का प्रयास करते है।