पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झीट के सरपंच रूपेन्द्र राजू साहू एवं सभी पंच की उपस्थिति में वार्ड गली मोहल्ले को साफ सफाई कराते हुए  स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मॉडल गांव बनाने का संकल्प लें कर मेहनत कर रहे है
ग्राम पंचायत झीट के सरपंच रूपेन्द्र राजू साहू  का कहना है कि विकसित भारत की यात्रा में हमारा हर प्रयास 'स्वच्छता से संपन्नता' के मंत्र को मजबूत करेगा। गंदगी के प्रति नफरत ही हमे स्वच्छता के लिए मजबूर कर सकती है और मजबूत भी कर सकती है। आगे भी स्वच्छता को ले कर कार्य करेंगे।