पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागांव बी में अवैध मुरूम खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था इस पर खबर प्रकाशित करने गए पत्रकार को धमकी भरा फोन भी आया था बता दे की आर.के साहू के खेत में यह खनन हो रहा था जिनके द्वारा फोन पर पत्रकार को कहते साफ-साफ सुना जा सकता है
पत्रकार:– कौन बात कर रहे है
आर.के साहू:– आर.साहू बात कर रहा हूं टेमरी से
पत्रकार:–किस संबंध में कॉल किए है मेरे पास
आर.के साहू:– खेत से मिट्टी निकलने में कोई दिक्कत है क्या
पत्रकार:– पंचायत एन.ओ.सी रखे हो आप
आर.के साहू:– मैं तो पंचायत का सरपंच हूं
पत्रकार:–आप सरपंच हो
आर.के साहू:–सरपंच का छोटा भाई हूं
पत्रकार:–एन.ओ.सी रख कर अधिकारी के सामने बात करते है।
पत्रकार:– आप फोन कर के रिपोर्टर को धमकी बाजी कर रहे हो आप
आर.के साहू:–धमकी बाजी नहीं कर रहा हूं भैया
पत्रकार:– पत्रकार को धमकी बाजी करने का 25 हजार जुर्माना है एफ.आई.आर करता हूं आपके नाम और नंबर से
आर.के साहू:– धमकी नहीं दे रहा हूं भैया
पत्रकार:– शाम को आप जेसीबी और हाइवा से मिट्टी निकलवा रहे हो अधिकारी का क्या परमिशन है नियम बोलता है 5 बजे के बाद कोई खनन नहीं होगा,सरकार का गाइडलाइन में ऐसा होता है क्या बताइए। पंचायत का एन ओ सी और एसडीएम का एनओसी दिखना मिलिए अधिकारी ऑफिस में।
इस तरीके से आर.के साहू अपने आप को सरपंच का भाई बता कर अवैध खनन करवा रहा है
ग्राम पंचायत टेमरी के सरपंच बरुण देव नेताम का इस संबंध में कहना है की मैं अभी तक सरपंच का चार्ज नहीं लिया है ना ही पंचायत द्वारा किसी तरह का एन.ओ.सी दिया गया है आरके साहू द्वारा अपने आप को सरपंच का भाई बताना पूर्णत निराधार है।

0 टिप्पणियाँ