ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में होली मिलन एवं कार्यकर्ता बैठक 26 मार्च को...




पाटन विधानसभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में 26 मार्च दिन मंगलवार को आमालोरी गायत्री मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे होली मिलन एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित किया गया है राजेश ठाकुर जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं दुर्ग लोकसभा प्रत्यासी राजेन्द्र साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही कांग्रेसजनों समस्त जोन प्रभारीग,सेक्टर प्रभारी,बूथ प्रभारी,ग्राम प्रमुख, समस्त जनप्रतिनिधिगण,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस एवम एनएसयूआई के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटेंगे।