रिपोर्टर कामेश पाल
खैरागढ़। ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्राम कोपेनवागांव में एक अधेड़ युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।ग्रामीण सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार मृतक नाम शेष नारायण वर्मा बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात लगभग 7:00 बजे करीब घर से बाहर निकला था उसके बाद मौसम खराब होने की कारण वह घर नही लौटा। तेज बारिश लाईट बंद होने के चलते घर वाले भी ध्यान नहीं दिए। आज सुबह शेष के घर वालो को लगभग सुबह 7.00 बजे पड़ोसी ने बताई की शेष नारायण गेट के पास सोया हुआ है। तभी घर वालो ने देखा और ग्रामीणों को बताया । ग्रामीणों ने मोहारा पुलिस को सूचित किया पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर 100 को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसे आज परिजनों को सोपा गया

0 टिप्पणियाँ