जामगांव आर - दक्षिण पाटन से भाजयुमो मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन ने छत्तीसगढ़ मे भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी मंत्र,मोदी की गारंटी चला है यह स्पष्ट हो गया है, पुरे देश के लोगो का 'मन' में मोदी है यह भी स्पष्ट हो गया की मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता ने मुहर लगाया है| जो सफलता मिली है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केन्द्रिय गृहमंत्री अमित शाह, घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल सांसद दुर्ग द्वारा जन हितों को ध्यान में रख कर घोषणा पत्र का नीव रखी और जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्पष्ट कर दिया की वे नरेन्द्र मोदी के साथ है,2023 उसका प्रमाण है, यह उन लोगों को करारा जवाब है, जिन लोगों ने तमाम प्रकार के अपमान के शब्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोले,छत्तीसगढ़ की जनता ने उसको मुंहतोड़ जवाब दिया है।

0 टिप्पणियाँ