महापरिनिर्वाण दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को याद किया
भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्र ने उनके महान योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित किया।
बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के आत्मा कहें जाने वाले विश्व के सबसे बड़े और सबसे श्रेष्ठ संविधान निर्माता के रूप में भारत के संविधान के माध्यम से देश के सभी जन को गण का दर्जा देना बड़ी महानता रहा है।
भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के महान योगदान ने विश्व पटल पर भारत देश को गौरवान्वित किया है तथा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उनके कार्य आज भी प्रासंगिक हैं।
बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके अनुयायियों ने असोगा में शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे के निवास में उपस्थित होकर संविधान प्रस्तावना वाचन पश्चात कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे, आनंद बघेल(फूण्डा)छाटा से परमानंद चंदेल,विजय चेलक, कमलेश चेलक,रूपेश चेलक,पुनमचंद चेलक, कौशल रात्रे, गोड़पेंण्ड्री से चन्द्रशेखर जोशी ,रामनाथ, सुखेन्द्र जांगड़े, देवनारायण चतुर्वेदी, भूपेश डाहरे, पुरूषोत्तम देशलहरे, असोगा से टुम्मन जोशी,मूशन धृतलहरे,अजय जोशी, राहुल मारकण्डे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ