पाटन। जामगांव आर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सुरपा में युवक नवीन कुमार साव जो भरर स्कूल में प्यून के पद पर पदस्थ है जिसकी बाइक क्रमांक CG 07 BJ 5656 सुपर स्पेलेंडर इबोनी ग्रे कलर कीमत करीबन 25000 है बता दे की ग्राम सुरपा के पूर्व सरपंच सरोज साव का गाड़ी वर्ष 2021 से उनके भतीजा नवीन कुमार चला रहा था जिसे नवीन कुमार साव द्वारा रोज की तरह 20/11/2023 रात्रि 11.00 बजे अपने घर के बरामदा पर रखा था जो दिनांक 21.11.23 के सुबह 06.00 बजे उठकर देखा तो घर के बाहर गाडी नही था जिसके शिकायत जामगांव आर थाने में की गई है।