भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 1 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच रायपुर शहर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है। लेकिन सीरीज के तीसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ये मैच काफी रोमांचक रहने वाला है।
चौथे टी20 के लिए रायपुर पहुंची दोनों टीमें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे मुकाबले के लिए दोनों टीमें रायपुर पहुंच चुकी हैं। खिलाड़ियों का रायपुर पहुंचने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर आते हुए बता दें सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए श्रेयस अय्यर भी भारतीय टीम के स्क्वॉड में शामिल होंगे। वह बतौर उतकप्तान आखिरी 2 मैचों का हिस्सा बनेंगे।


0 टिप्पणियाँ