छत्तीसगढ़ में कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में एक दर्जन से ज्यादा दुकानें आई हैं। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियों पहुंची इसके साथ ही अंदर फंसे लोगों को बड़े ही मुश्किल से बाहर निकाला गया लगभग छः घंटे बाद आग पर काबू पाया।






खिड़कियों से खुद कर बचाई जान

अचानक कॉम्पलेक्स में आग भड़कने के चलते अंदर मौजूद लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। बाहर निकलने की जगह नहीं देख कुछ लोगों ने ऊपर से ही छलांग लगा दी। 





दम घुटने से तीन लोगो की हुई मृत्यु


बता दे की इस घटना में दो महिला और एक पुरुष मौत हो गई हैं। इनकी पहचान रश्मि सिंह निवासी चिरमिरी जिला कोरिया और शत्रुघ्न धीरहे निवासी ग्राम कौरुमौहा जिला जांजगीर के रूप में की गई है। एक अन्य मृतक की पहचान की जा रही है। वही छः लोगों को गंभीर रूप से झुलसने पर अस्पताल दाखिल कराया गया है।


दूर तक दिखा धुएं का गुबार


आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। आग इतनी जबरदस्त है कि धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि यहां आग कैसे लगी। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर कलेक्टर, एसपी और तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।


https://chhattisgarhlive36.blogspot.com/2023/06/blog-post_19.html