गुरुर/ बालोद- गुरुर ब्लाक के रमतरा गांव मे गुरुवार को प्रमुख समाजसेवी अंजोर साहेब जी का निधन हो गया। सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहने वाले अंजोर साहेब जी की इच्छा थी कि मरणोपरांत उनके नेत्रदान कर दिए जाए। ताकि मर कर भी उनकी आंखें दुनिया देख सकें। उनकी इस इच्छा को देखते हुए उनके परिवार के मन्नूलाल साहू हरीश साहू, डीकेश साहू ने नेत्रदान का संकल्प पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई और समाज मानवता का मिशाल पेश किया ।



बता दें कि अंजोर साहेब जी के मरनोपरान्त जिला चिकित्सालय से आई बैंक सोसाइटी में संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर आई बैंक सोसाइटी के प्रभारी डाक्टर एवं नोडल अधिकारी के पुरे टीम रमतरा पहुंचे और आवश्यक जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों की टीम ने अंजोर साहेब जी की आंखों का कॉर्निया प्राप्त कर लिया।

ग्राम के वरिष्ठ नागरिक व छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ दुर्ग संभाग युवा प्रकोष्ठ संयुक्त सचिव झम्मन हिरवानी के कहा कि आंखें ना सिर्फ हमें रोशनी दे सकती हैं बल्कि हमारे मरने के बाद वह किसी और की जिंदगी में उजाला भी भर सकती हैं। यही नेत्र दान उन्हें एक नयी जिंदगी दे सकती है।



तालपुरी में पुलिस ने मारी रेड.....30 से अधिक संदिग्ध युवक युवती व लावारिस गाडियां लिए हिरासत में.......


https://chhattisgarhlive36.blogspot.com/2023/06/30.html


ब्रेकिंग न्यूज:- कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स में भीषण आग लग गई... लोगो ने खिड़कियों से कूद कर बचाई जान...दम घुटने से तीन लोगो की हुई मृत्यु.....देखिए वीडियो

https://chhattisgarhlive36.blogspot.com/2023/06/blog-post_33.html