पाटन से उतई मार्ग में फिर एक बार काली सड़के लाल हुई ग्राम पतोरा इंडियन पेट्रोल पंप के पास दो हाइवा गाड़ी की आमने- सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई घटना इतना जबरदस्त था की भिड़ंत के पश्चात आवाज दूर तक सुनाइए व दोनों गाड़ी की परखच्चे उड़ गया ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाइवा सी जी 07 BB,0694 गाड़ी मोरिद स्थित डामर फैक्ट्री से डामर लोडिंग होकर पाटन की ओर रॉन्ग साइड जा रहा था। वही skc हाईवा गाड़ी से डामर लोडिंग होकर दुर्ग की ओर जा रही थी। दोनो गाड़ी सड़क डामरीकरण में चल रहा था। एक्सीडेंट का कारण CG07BB0694 गाड़ी रॉन्ग साइड से आने के कारण हुआ। एक गाड़ी चालक को पैर में गंभीर चोट आई उसे मौके पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दूसरे गाड़ी चालक को एक खरोच भी नहीं आया, मौके पर उतई पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी।




0 टिप्पणियाँ