दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है तालपुरी पारिजात कॉलोनी में पुलिस को लगातार देह व्यापार की लगातार सूचना मिल रही थी कि भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पारिजात कॉलोनी तालपुरी में कुछ लोग फ्लैट्स लेकर वहां संदिग्ध हालत में रह रहे हैं।
एसपी ने एएसपी संजय ध्रुव के नेतृत्व में 15 थाना प्रभारियों को बुलाकर एक टीम तैयार की। किसी को भी यह नहीं बताया गया कि उन्हें कहां छापेमारी करना है। इसके बाद टीम रविवार सुबह 4 बजे सीधे कॉलोनी पहुंची और वहां दबिश दी।
सभी थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीम लेकर अलग-अलग बिल्डिंग में जाकर हर एक फ्लैट और घर को खुलवाया गया. उनसे उनका परिचय पूछा गया. इस दौरान पुलिस ने 30 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें ज्यादातर युवक-युवतियां शामिल हैं. हालांकि इस कार्रवाई को पुलिस सामान्य चेकिंग बता रही है. इसे सेक्स रैकेट की कार्रवाई से मना कर रही है।
ताजा अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/LSiqxORXV1DDzmiTsxx8e1

0 टिप्पणियाँ