गुरुर बालोद – गैर राजनैतिक संगठन छत्तीगढ़िया क्रान्ति सेना जिला इकाई बालोद, समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से गुरुर ब्लाक के ग्राम सनौद में ब्लाक स्तरीय वीरता व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा । जिसमे क्षेत्र के विभिन्न उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियो का सम्मान किया जावेगा I
ब्लाक स्तरीय प्रतिभा एवं वीरता सम्मान समारोह मुख्य वक्ता माननीय संगठन प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल जी होंगे I इस सम्मान समरोह में प्रतिभावान छात्र छात्राओं के अलावा छत्तीसगढ़ के कलाकृति,संस्कृति को आगे बढाने वाले कलाकार के सम्मान ,हस्तशिल्प,शिक्षा,साहित्य,वीर शहीद बलिदानी परिवार,रक्तदान,देहदान,नेत्र दान करने वाले व्यक्ति का सम्मान, साथ साथ खेलकूद में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले परिवारों का सम्मान किया जावेगा साथ मे छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना गुरुर ब्लाक संयोजक झम्मन हिरवानी ने कहा कि प्रतिभा वीरता शिक्षा सम्मान पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है , बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है प्रतिभा वीरता सम्मान से समाज में बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और युवाओ में उत्कृष्ट कार्य करने का जूनून पैदा होता है ।


0 टिप्पणियाँ