छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास डीआरजीे जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर आईईडी (IED) हमला हुआ है. आईईडी को नक्सलियों ने प्लांट किया था. इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं.



 सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा अंतर्गत थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की आसूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. वापसी के दौरान माओवादियों की ओर से अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर सहित 11 जवान शहीद हुए हैं। घटना की पुष्टि एसपी ने की है. वहीं हादसे के बाद सीएम बघेल ने घायल जवानों के शहीद होने पर दुख जताया है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1651210571747065856?t=OcJLAVf3kttl368qFmN9Aw&s=19

 सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये बहुत ही दुखद है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. लड़ाई अपने अंतिम चरण में नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

इस नक्सली हमले मे प्रधान आरक्षक जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामी, दुगो मंडावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मंडावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करतम, जयराम पोरियाम, जगदीश कवासी व निजी वाहन चालक धनीराम यादव भी हमले में शहीद हुए हैं।



https://chhattisgarhlive36.blogspot.com/2023/04/blog-post_20.html