दुर्ग। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन में दुर्ग पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को लेकर अभियान छेड़ रखा है वहीं लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ चलानी कार्यवाही भी कर रहे हैं|



 आपको बता दें कि इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर एक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट लगाए व गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाया हुआ है दुर्ग पुलिस की इस  अभियान से अब खुद पुलिस वाले भी नहीं बच पाए, वीडियो वायरल होते ही 



दुर्ग पुलिस ने उप निरीक्षक मायंक यादव खिलाफ धारा 194 (घ) (बिना हेलमेट वाहन चलाना) और 50 (2) (वाहन में गलत तरीके से नंबर लिखना) की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। बता दें कि उप निरीक्षक मायंक यादव भिलाई नगर थाना में पदस्थ है।