छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया बुधवार की रात करीब 11:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 2 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई है वही एक बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है व बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है



कैसे हुआ हादसा




सभी लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने धमतरी के सोरम गांव से चारामा से लगे मरकाटोला जा रहे थे। बालोदगहन के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही गिट्टी भरे ट्रक ने इस वाहन को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बता दे की रात 10 बजे के आस पास ये गाड़ी में घर वापसी हो रही थी. यानी कांकेर से धमतरी वापसी हो रही थी लेकिन बालोद जिले में ये भीषण हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में 4 पुरुष, 5 महिला और 1 बच्चे की मौत हुई है.


इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। 


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है।
ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।