विवेक कुमार की रिपोर्ट
सोशल मीडिया के आने के बाद युवाओं में रौब झाड़ने और दबंगई दिखाने का गजब का शौक चढ़ा है. खासकर बड़े शहरों के लड़कों ने तो रिकॉर्ड कायम कर दिया है. लेकिन यह क्रेज धीरे धीरे गांव तक पहुंच चूका है युवाओं के भीतर पनप रहा यह शौक अब सलाखों के पीछे भी पंहुचा सकता है इसकी थोड़ी चिंता नहीं है
दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम औसर मे रौब झाड़ने और दबंगई दिखाने दो युवकों द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट की है जिसमें वह हथियारों के साथ पोस्ट डालें हुए नज़र आ रहे हैं। यह आईडी Insta king 09 14 और Dosti id 07 नाम से बना हुआ है।
Insta king 09 14 तुलाराम गायकवाड़ अपने आईडी पर पोस्ट किया है जिसमे लिखा है "झूला झूल लेकिन बाप को मत भूल" और इसके साथ बाकायदा साइकिल का चैन वील को हथियार बना कर पोस्ट किया हुआ है।
Dosti id 07 गुलसन भारती अपने आईडी मे बाटेंची के साथ पोस्ट किया है और लिखा है "आना कभी लपेटे मे" इस आईडी मे पिस्तौल के साथ तस्वीर शेयर है इसकी पुष्टि हम नहीं करते। बता दे की इस आईडी मे अनेक पोस्ट है जिसमे चाकू, बटेंची,ब्लेंड और गांजा का भी पोस्ट है।
नशे की हालत में अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे कई मामलों में हत्या, लूट और महिलाओं-बच्चों के खिलाफ गंभीर अपराध मुख्य रूप से नशे के कारण होता हैं। न केवल युवा अपनी लत पूरी करने के लिए आपराधिक वारदातों में लिप्त हो रहे हैं।
हिंसा और भय का माहौल, समाज में डर, तनाव, और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सकती है , जिससे लोग सामान्य रूप से न रह सके। ऐसी स्तिथि निर्मित होने के पूर्व पुलिस प्रशासन को ऐसे रौब झाड़ने और दबंगई दिखाने वाले लोगो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाना चाहिए जिससे एक ऐसा परिवेश तैयार हो जहाँ सभी लोग बिना किसी डर, भेदभाव, या हिंसा के सुरक्षित और सद्भाव के साथ रह सके।
रानीतरई थाना प्रभारी ने कहा की आपके माध्यम से जानकारी मिली है, जाँच करवाता हूँ।



0 टिप्पणियाँ