शा . उ. मा. वि. झीट में कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। कक्षा 10वी का परीक्षा फल 86.4 रहा जिसमें प्रियांशु ने 90.3% प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। कक्षा 10वीं में ही प्रथम श्रेणी में 54 बच्चे उत्तीर्ण किये जिसमें 24 छात्र छात्राये 70% से अधिक अंक अर्जित किये। इसी तरह से कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 86.3% रहा कु. भूमिका 94.6% व मोनिका 93.6% प्रक्षित प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे 54 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया जिसमें 90% से अधिक 03 बच्चों व 70% से अधिक 21 बच्चों ने अंक हासिल किये।
इस उल्लेखनीय सफलता के लिये सभी छात्र छात्राओ को प्राचार्य व शाला परिवार के तरफ से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
ग्राम पंचायत झीट सरपंच ने छात्रों को मुँह मीठा करा कर बधाई प्रेषित एवं उज्वलल भविष्य की कामना की साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र मे भविष्य मे सहयोग करने की बात कही।

0 टिप्पणियाँ