पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट, तहसील पाटन के तत्वावधान में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती महोत्सव एवं परिक्षेत्रीय साहू सदन के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।





इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा के सांसद श्री विजय बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, श्री लालेश्वर साहू, श्री खेमलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, श्रीमती रेखा अम्बेडकर जोशी (जनपद सदस्य), श्रीमती दामिनी राकेश साहू, ग्राम झीट के सरपंच श्री रुपेन्द्र राजू साहू, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि समाज के ऐसे आयोजनों से आपसी एकता, उमंग और उत्साह का संचार होता है। उन्होंने बताया कि उनका बचपन से ही साहू समाज से गहरा संबंध रहा है तथा उनके ग्राम उरला में बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद बनने में साहू समाज का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि असम चुनाव के दौरान भी उन्हें साहू समाज के लोग मिले, जो अपनी परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन सामाजिक संबंध जीवनभर बने रहते हैं। अंत में उन्होंने माता कर्मा से समाज की उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान स्वगात भाषण झीट सरपंच राजू साहू एवं गायत्री साहू द्वारा


गायत्री साहू द्वारा साहू सदन के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग भी रखी गई।

इस अवसर पर समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के