विवेक कुमार की रिपोर्ट
आज दिनांक 16/05/2025 को संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ दिनेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले के समस्त आयुष संस्थान द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं अन्य स्कूलों में 21 जून 2025 को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग रैलियों, पामप्लेट्स वितरण एवं चलित वाहन द्वारा योग का प्रचार प्रसार एवं जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, दुर्ग द्वारा तुलाराम उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग में योग सत्र में योग का मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव , आहार और विहार पर व्याख्यान दिया गया l

0 टिप्पणियाँ