विवेक कुमार की रिपोर्ट
जमराव, 16 जून 2025 (सोमवार) — शासकीय प्राथमिक शाला जमराव में आज शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर उपस्थित रहीं। उनके साथ पंच सुलोचना धनकर, दिलेश्वर साहू, गजानंद निषाद एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री छगन लाल साहू तथा सदस्य परदेशी राम साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
![]() |
| बच्चों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकें वितरित की गई |
कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत कर, उन्हें तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर की गई। सरपंच श्रीमती सोनकर ने बच्चों को शाला गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की।
विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावटी सामग्री से सजाया गया था, जिससे उत्सव का वातावरण और भी आनंददायक बन गया। इस अवसर पर अभिभावकों की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


0 टिप्पणियाँ