पाटन:– 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कोलकाता में फिफ्थ ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप चल रहा था जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें छत्तीसगढ़ फर्स्ट रनअप रहा है जिसमें पाटन ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम घोरारी के डोलीसा मंडावी 11 वर्षीय पिता प्रमोद मांडवी माता  सुनीता मांडवी जिनके पुत्री के द्वारा ताइक्वांडो ब्रॉन्ज मेडल लगा है आज थाना प्रभारी राजकुमार लहरें एवं जामगांव आर थाना स्टाफ के द्वारा डोलीसा मंडावी को स्पोर्ट किट और मिठाई खिला कर उज्वल भविष्य कामना कर ओलंपिक से मेडल लाने के लिए प्रेरित किए।




डोलीसा मांडवी को इसके पूर्व कोरबा टूर्नामेंट,केवी रीजनल स्कूल में गोल्ड मेडल लगा है नेशनल खेलने झांसी गई थी जहां से ब्रॉन्ज मेडल लगा है कोलकाता एवं राजधानी रायपुर में ब्रॉन्ज मेटल लगा है और भिलाई में सिल्वर मेडल लगा है।