पाटन ब्लॉक के इस ग्राम की 11 साल की बेटी ने लाया ताइक्वांडो में मेडल अनेकों मेडल ला चुकी है वहीं सुख सुविधा के लिए शासन से लगाई गुहार ........


दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम घोरारी के डोलीसा मांडवी 11 वर्षीय पिता प्रमोद मांडवी माता  सुनीता मांडवी जिनके पुत्री के द्वारा ताइक्वांडो ब्रॉन्ज मेडल लगा 



बता दे की 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कोलकाता में फिफ्थ ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप चल रहा था जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें छत्तीसगढ़ फर्स्ट रनअप रहा 


डोलीसा मांडवी ने बताया कि वेस्ट बंगाल जहां 29 टीम आई थी जिसमें छत्तीसगढ़ को फास्ट रनअप का ट्रॉफी मिला अगर शासन प्रशासन सहयोग मिले तो छत्तीसगढ़ पूरे इंडिया के साथ साथ  विश्व में अलग पहचान बनायेगा 


आर्धिक स्तिथि के चलते बच्चों का रुका कदम 


बता दे कि बच्चे ताइक्वांडो गेम के अगल पहचान बनाने में लगे है डोलीसा मांडवी ने बताया कि हमारे टीम के साथी आर्थिक स्थिति में कमजोर होने के कारण नहीं जा पाए हैं अगर शासन प्रशासन से थोड़ा सहयोग मिलेगा तो आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चे भी टूर्नामेंट में प्रदर्शन कर सकेंगे। 


डोलीसा मांडवी को मिला विभिन्न मेडल


डोलीसा मांडवी ने बताया कि कोरबा टूर्नामेंट,केवी रीजनल स्कूल,में गोल्ड मेडल लगा है नेशनल खेलने झांसी गई थी जहां से ब्रॉन्ज मेडल लगा है कोलकाता एवं राजधानी रायपुर में ब्रॉन्ज मेटल लगा है और भिलाई में सिल्वर मेडल लगा।