पाटन। आम आदमी पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित हिरवानी ने अपने पद और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है।



इसके पीछे श्री हिरवानी ने कारण बताया

उन्होंने इसके पीछे पारिवारिक व्यस्तता और निजी कारण बताया है आम आदमी पार्टी को नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव पाटन विधानसभा में काफी नुकसान होने की चर्चा है। बता दे कि श्री हिरवानी बीते विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से झाड़ू छाप चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव लड़े थे।