ओबीसी समाज को एससी एसटी और सामान्य वर्ग की तरह ही आबादी के अनुसार समान हिस्सेदारी और सामाजिक सुरक्षा (ओबीसी सुरक्षा अधिनियम) दिलाने अर्थात् सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु जारी आज़ादी की दुसरी संघर्ष - ओबीसी जन जागरण महाअभियान को आगे बढ़ाते हुए ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के तावतधान मे विगत पांच वर्षो से निरंतर समाज को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने  का काम जारी है जो पांच वर्ष की यात्रा पूर्ण होने पर 10 जनवरी दिन शुक्रवार को ग्राम बेल्हारी ( बटरेल ) के बाजार चौक मे स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, उक्त कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहु ( संस्थापक ओबीसी संयोजन समिती छत्तीसगढ़ ), अध्यक्षता करेंगे टिकेश्वर अभिनव सिंह (  संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष )मुख्यअतिथि होंगे इंजी. कीरत राम कुल्हारा ( दुर्ग संभाग अध्यक्ष ) समारु राम सिन्हा ( जिला प्रभारी धमतरी ) बल्दू राम साहु ( जिलाध्यक्ष बालोद )

 चेतन साखरे ( जिलाध्यक्ष धमतरी )आयोजक समिती दुर्ग जिला कार्यकर्ता अंकालू राम साहु, लक्ष्मण निषाद, शत्रुघन लाल साहु, नरेंद्र धरमगुड़ी, परमानन्द साहु, आनंद राम यादव एवं ओबीसी समाज होंगे |यह जानकारी संगठन के प्रचारक युवराज सिंह गंजीर ने दी है |