विवेक कुमार की रिपोर्ट


पाटन :— 18 अगस्त को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र गुरु बालक दास जी का जयंती सतनामी समाज द्वारा मनाया जाता है जिसके उपलक्ष्य में 26 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाना है बता दे की शोभायात्रा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है जामगांव आर किसान चौक और चौक चौराहो में सतनामी समाज का स्वेत झंडा लगाया जा चुका है इस आयोजन के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है युवाओं द्वारा चौक चौराहा पर श्वेत झंडा लगाया गया है। सतनामी समाज के पदाधिकारियो ने बताया कि इस वर्ष गुरु बालक दास जयंती में विशेष रूप से अखाडा की प्रस्तुति,पंथी नृत्य,भव्य डीजे एवं गुरु बालक दास जी की बग्गी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कार्यक्रम सुबह 8 बजे जामगांव आर बटरेल,बेल्हारी होते हुए जामगांव आर किसान चौक से पाटन के लिए निकलेगी जहां नगर भ्रमण के बाद सतनाम भवन पाटन में गुरु परसादी के रूप में भोजन भंडारा के साथ समापन किया जायेगा।