पाटन। आज दोपहर मेटाडोर की चपेट में आने से एक सब्जी बेचने वाले की मौत हो गई ग्राम रनचिरई निवासी शंकर साहू रानीतराई के थोक सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर जा रहा था जहाँ औसर पेट्रोल पंप के पास मेटाडोर वाहन क्रमांक सीजी 07 सी 9917 की चपेट में आ गया मोटर सायकल सवार शंकर साहू को गंभीर चोट लगी जिसे पाटन अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उसे रायपुर अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

0 टिप्पणियाँ