विवेक कुमार की रिपोर्ट



हाई स्कूल निपानी में आज 8 बालिकाओं को नि: शुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया गया,नि:शुल्क साइकिल पाकर छात्राएं उत्साहित नजर आयी। छात्राओं ने कहा कि स्कूल आने-जाने में कई तरह की परेशानी होती थी, लेकिन अब साइकिल से आने-जाने में परेशानी नहीं होगी
जनपद सदस्य रवि सिन्हा ने कहा कि इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए शासन से मिले उपहार उनकी आगे की पढाई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय से दूर रहने वाले परिवार की बेटियो के लिए यह योजना एक बडा वरदान है। इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राएं अपने घरों से आसानी से पढाई के लिए स्कूल पहुंच सकती है। 

कार्यक्रम में रवि सिन्हा जनपद सदस्य, नारद साहू अध्यक्ष हाई स्कूल, मुकेश ठाकुर पूर्व अध्यक्ष सेवा सह. समिति, जागेन्द्र सिन्हा उपसरपंच,लक्ष्मीकांत साहू अध्यक्ष मां.शा., शाला, प्राचार्य श्रीमती हेमलता बेल्दार एवं समस्त शिक्षक स्टांप के उपस्थिति में किया गया।