पाटन:— एक युद्ध नशे के विरूद्ध बैनर तले शहिद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यलय जामगांव आर में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया युवक युतियों पर नशे का गलत असर पड़ता है. छोटी उम्र में ही नशा करने से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास तक रुक जाता है नशे से होने वाले अनेक प्रकार की बीमारियों के बारे में जानकारी दी और लोगो से नशा से दूर रहने की अपील किया गया इसके साथ ही महाविद्यालय के छात्र छात्राओ को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाया गया और बच्चो ने दुर्ग जिला को नशा मुक्त करने और नशे के विरुद्ध संकल्प जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भी संकल्प लिया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के स्टाफ रजनीश तिवारी डा रोशन आरा, आबिद हसन खान, मनोज यादव, चेतना सोनी और जामगांव आर थाना निरीक्षक अंबिका प्रसाद ध्रुव थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर आरक्षक राजीव दुबे जयप्रकाश साहू एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ