कामेश पाल की रिपोर्ट
खैरागढ़ : अल्फा नेशनल स्कूल दाऊचौरा खैरागढ़ में वार्षिक रिपोर्ट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों अभिभावकों की मौजूदगी में मुख्य अतिथि विप्लव साहू जिला पंचायत सभापति राजनांदगांव और डॉ घनश्याम ढेकवारे होम्योपैथी चिकित्सक की गरिमामय उपस्थिति और वक्तव्य के साथ संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता विप्लव ने कहा कि आज इंसानी जीवन को डिजाइन करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों की होती है। शिक्षण के प्रति चेतना और लगातार सजगता जरूरी है। कालांतर में सभ्यता, जनसंख्या दबाव, सीमित संसाधन और वृहद सेक्टर पैदा होने आदि के कारण, शिक्षण संस्थान अब पिता की भूमिका में हैं। अबोध बच्चों में जबरदस्ती कोई मान्यता या रिवाज नहीं डालना चाहिए बल्कि, बच्चों की ग्राह्य क्षमता और विचारशक्ति का विकास करना चाहिए ताकि वे अपने भीतर बेहतर विचार पैदा कर सके और समाज देश और दुनिया के लिए एक बेहतर नागरिक बन सके। उन्होंने अल्फा नेशनल स्कूल और बच्चो के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन को आभार व्यक्त किया।
स्कूल में क्लास नर्सरी में प्रयाग साहू और वैदेही सिंह, एलकेजी देवांश देवांगन, यूकेजी श्रेया ठाकुर, कक्षा 1 जुवेरिया बानो, कक्षा 2 दिव्यांश मानकर, कक्षा 3 लवली देवांगन, कक्षा 4 ऋषिता वैष्णव और कक्षा 5 में कविता वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य, प्राध्यापकों की उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों को वार्षिक रिपोर्ट वितरित की गई। जिसमें कक्षा में मेरिट और कक्षावार स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल दिए गए।

0 टिप्पणियाँ