छत्तीसगढ़ में महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई 'महतारी वंदन योजना' की दूसरी किस्त 1 अप्रैल को आएगी.मिली जानकारी के अनुसार सीएम विष्णु देव साय ने इस संबंध में बालोद जिले के डौंडीलोहारा में घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बार महतारी वंदन योजना की राशि 1 तारीख को आयेगी.मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी से अनुरोध किया था कि महीने के पहले सप्ताह में ही महिलाओं को राशि का भुगतान हो जाये, जिस पर वित्त मंत्री ने 1 तारीख को पैसे ट्रांसफर करने की बात कही है। 



जामगांव आर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो बाइक में हुई जबरदस्त भिड़ंत....

https://chhattisgarhlive36.blogspot.com/2024/03/blog-post_59.html