जामगांव आर।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर युवा जागरण मानस समिति एवं ग्रामवासी उमरपोटी के तत्वाधान में दो दिवसीय रामायण मेला एवं लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे, अध्यक्षता होरी लाल साहू सरपंच ने की, विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री,भेष आठे जोन प्रभारी,डा डागेश्वर साहू संयुक्त सचिव,भिरेन्द्र साहू सेक्टर प्रभारी,रेवा मंडल,चोवा नेताम,श्यामलाल विश्वकर्मा,रूपेंद्र साहू,छगन साहू ने सिया रामचंद्र जी,शिवशंकर जी,हनुमान जी,छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर ग्रामवासी,क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि शांति की मंगलकामना किए।
मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हम सबका सौभाग्य है कि प्रत्येक ग्रामों में हो रहे महायज्ञ में आहुति देने का संयोग मिल रहा है।आयोजक समिति सहित ग्रामवासी को इस तरह के आयोजन में तन मन धन से सामूहिक अनुष्ठान करने का शुभ अवसर मिलता है।
सरपंच होरी लाल साहू ने सभी अतिथियों,आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।
मंच संचालन तिलक राज सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर सुखू राम ठाकुर,फुलेश्वर सोनकलिहारी,प्रमोद यादव,चरण साहू,रोहित सोनवानी,डा रघुनंदन सोनवानी,देवनारायण साहू,चंद्रदेव,राजेंद्र गंजीर,श्यामाचरण ठाकुर,इतवारी ठाकुर,गोपाल ठाकुर,जयपाल,चिरौंजी,ओमप्रकाश साहू,रामसिंग ठाकुर,हीरालाल बनपेला,ललित,चंद्रशेखर साहू,रविंद्र साहू,खिलेश्वर ठाकुर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ