पाटन:– बच्चो में शिक्षा के साथ पोषण की संकल्पना के साथ सरकार द्वारा शुरू किए गए न्योता भोजन के प्रति लोगों की रूचि देखने को मिल रहा है। लोग खुशी के विशेष पल को बच्चों के बीच साझा करने के क्रम में न्योता भोजन के लिए आगे आने लगे हैं। 




ग्राम सुरपा के वरिष्ठ नागरिक प्रमोद जैन के द्वारा अपने शादी सालगिरह के औसर पर शासकीय स्कूल सुरपा में पढ़ने वाले बच्चों के लिया खीर, पूड़ी,फल एवम भोजन की व्यवस्था किया गया था जिससे बच्चों को अतिरिक्त पोषण का माहौल मिल सके। 



इस अवसर पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी टी.आर जगदाले सर का आगमन हुआ उन्होंने शिक्षक और पलको को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए और हमे आगे आ कर इसमें भाग लेना चाहिए, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक अभिनव पहल किया गया है समुदाय में लोग रहते है उत्साह,मंगल एवम खुशी के पल को अपने परिवार और छात्र छात्राओं के साथ खुशी के पल को साझा कर सकते है।

इस अवसर पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी टी.आर जगदाले,हाईस्कूल के प्राचार्य वर्मा सर,मिडिल स्कूल के प्रिंसिपल खेमलाल साहू,प्राथमिक शाला के प्रिंसिपल डी.के टंडन,पूर्व सरपंच सरोज साव, पंच चंद्रहास मौर्या एवम पालक किशोर यादव,सोनलाल खुटे,चंद्रहास साहू डेमन कौशिक,देवानंद देवांगन,गजे साहू,दुर्गेश रजक,डाकेश्वर देवांगन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।