जामगाँव आर :- शहीद डोमेश्वर साहू शास. महाविद्यालय जामगांव आर, भरर में विश्वविद्यालयीन परीक्षा सुचारू संचालित हो रही है। प्रथम पाली केन्द्राध्यक्ष डॉ. अरूणेन्द्र तिवारी ने बताया कि बी.एस.सी. तृतीय वर्ष के आधार पाठ्यक्रम हिन्दी भाषा प्रश्नपत्र में विद्यार्थियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार चौहान उप कुल सचिव परीक्षा कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया। किसी भी प्रकार का अवांछनीय प्रकरण नही पाया गया। प्रथम पाली सहायक केन्द्राध्यक्ष डॉ० संतोष कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार, मुकेश कठौतिया, आर.डी.भुआर्य, उमेश कुमार मंडावी, कमलेश उपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में केन्द्राध्यक्ष प्रभारी प्राचार्य श्रीमती नीता कुम्भारे एवं सहा. केन्द्राध्यक्ष श्रीमती चेतना सोनी के निर्देशन में बी.कॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा प्रारंभ हुई। इस पाली में भी उपस्थिति शत् प्रतिशत् रही। द्वितीय पाली के संचालन में डॉ. रोशन आरा, श्री गिरीश कुमार देशपांडे, श्रीमती तामेश्वरी सहारा, रानी साहू ने परीक्षा सचालन में सहयोग दिया। तृतीय पाली में केन्द्राध्यक्ष रजनीशकांत तिवारी के निर्देशन में बी.ए. अंतिम वर्ष की परीक्षा प्रारंभ हुआ। तृतीय पाली संचालन में सहा. केन्द्राध्यक्ष श्री ऐश्वर्य सिंह ठाकुर और आबिद हसन खान नें सहयोग दिया।

0 टिप्पणियाँ