आज ओद्रगहन शाम लगभग 8 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने ओद्रगहन निवासी युवक बिरेंद्र कुमार पिता गोकुल हिरवानी 43 साल को अपनी चपेट में लिया मिली जनकारी के अनुसार युवक बिरेंद्र कुमार समान लेने जा रहा था जिसे पिकअप ने अपने चपेट में लिया घटना के पश्चात युवक को पाटन अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं मुख्यमंत्री के जनप्रतिनिधियों ने उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की है और ईश्वर से प्रार्थना किया है कि इस दुःख कि घड़ी में उनके परिजन को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे । जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने रानीतराई थाना प्रभारी से संपर्क कर इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सहयोग करने को कहा।


एक बार फिर काली सड़के हुई लाल...ओद्रगहन में जबरदस्त सड़क हादसा

https://chhattisgarhlive36.blogspot.com/2024/02/blog-post_17.html