समुदाय को विद्यालय से जोड़कर शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया न्योता भोजन में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन जगदल्ले असोगा एवं कौही में पहुंचे। इस दौरान उपस्थित न्योता भोजन के आयोजक एवं समुदाय के लोगों व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समुदाय का सहयोग बहुत जरूरी है। तथा न्योता भोजन योजना इस संकल्प को पूरा करने का बेहतर माध्यम बन रहा है। जन्म दिवस,तीज त्यौहार व विभिन्न शुभ अवसरों पर विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त स्वेच्छा से न्योता भोजन के रूप में बच्चों को विभिन्न खाद्य सामाग्री का वितरण भावी नागरिक के बेहतर स्वास्थ्य के साथ उनके सर्वांगीण विकास का मजबूत नींव सिद्ध होगा।

न्योता भोजन व विभिन्न अवसरों पर समुदाय विद्यालय से जुड़कर विद्यालय व बच्चों के उत्तरोत्तर विकास के लिए आवश्यक सुझाव दे सकते हैं जिसका क्रियान्वयन हमारे शिक्षकगण करेंगे।

असोगा में 23 फरवरी शुक्रवार को असोगा के उपसरपंच रमेश टंडन ने अपने बेटे के जन्म दिवस पर एवं 24 फरवरी शनिवार को कौही में माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कौही मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू ने अपने- अपने गांव के बच्चों को न्योता भोजन के तहत खीर पूड़ी का भोग लगवाया।

न्योता भोजन के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा आगामी तिथि को स्वयं के द्वारा विद्यालय में न्योता भोजन कराने इच्छा जाहिर कर रहे थे।




न्योता भोजन में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन जगदल्ले के साथ बीआरसी खिलावन चोपड़िया, संकुल प्रभारी प्राचार्य राकेश ठाकुर, विद्यालयों के प्रधानपाठक,शिक्षकगण व जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।