तरीघाट स्कूल में न्यौता भोजन का आयोजन, प्रधान पाठक ने अपने जन्मदिन पर बच्चों को कराया सुपोषित भोजन

पाटन:-छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कुली बच्चों  को कुपोषण का शिकार ना हो इसके लिए की महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जाती है इसी तरह वर्तमान न्यौता भोजन चल रहा है, पाटन विकास खंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय तरीघाट मे आयोजन हुआ, प्रधान पाठक लोकनाथ ने पहल करते हुए अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूल में न्यौता भोजन का कार्यक्रम रखा गया था,गांव के गणमान्य नागरिक के उपस्थिति में बच्चों को सुपोषित भोजन कराया गया

प्रधान पाठक के पहल पर योजना का शुभारंभ

शासकीय प्राथमिक विद्यालय तरीघाट के प्रधान पाठक लोकनाथ सोनवानी ने अपने जन्मदिन पर न्यौता भोजन की शुरुआत की है, गांव के गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में जन्मदिन मनाने के साथ सुपोषित भोजन देने की शुरुआत की है

न्यौता भोजन पाकर स्कूल के बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बच्चों के हित मे बेहतरीन प्रयास किया जा रहा है, बुधवार को जब मध्याह्न भोजन के जगह पर खीर, पुड़ी, बड़ा, हल्वा सहित सुपोषित भोजन मिला तो बच्चों में इसका गजब का उत्साह दिखा ,


शासन की इस योजना का चहुंओर सराहना

छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना न्यौता भोजन का असर दिख रहा है, बच्चों में कुपोषण को खत्म करने के इस उपाय की आम जनता मे सराहना कर रही है, इससे बच्चों में कुपोषण को खात्मा करने में कारगर साबित होगा