रानीतराई।जान्हवी पब्लिक स्कूल भंसूली(के)में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,गैंदलाल डहरिया पूर्व जप,रमाकांत तिवारी डायरेक्टर,दिनेश साहू महामंत्री,डा के के साहू,महेश साहू,गोपाल साहू ने फीता काटकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने शानदार व्यंजन श्रृंखला,सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति करते हुए छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत,करमा, ददरिया से दर्शकदीर्घायो का मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य नोहर खुटियारे,लिकेश्वरी साहू,लोकेश्वरी साहू,राजेश्वरी साहू,करिश्मा साहू,महेश साहू,देवेंद्र साहू,मंगल साहू, डा हेमंत साहू,यशवंत साहू सहित पालकगन उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ