छतीसगढ़ मानव कुर्मी क्षत्रिय समाज के  पाटन राज मनवा कुर्मी समाज  के 78वा वार्षिक अधिवेशन ग्राम रानीतराई मे आयोजित किया गया।यह आयोजन स्व टेकराम सिंह धुरंधर व स्व मंगल सिंह टिकरिहा के स्मृति स्थल बस स्टैंड रानीतराई मे आयोजित किया गया।पाटन राज के साथ समाज के  आठ  राज्यो के कुर्मी समाज के राज प्रधान के साथ लोग इस अधिवेशन में जुटें। कार्यक्रम की शुरुवात प्रातः 9 बजे  से  शिवा जी  महाराज के चल चित्र में पूजा अर्चना के साथ हुवा।जिसके बाद समाज के महिलायों के द्वारा  कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव भ्रमण कर कार्यस्थल में सम्प्पन्न हुवा।अथितियों के द्वारा समाज की ध्वजा का विधि विधान से ध्वजारोहण किया गया।कार्यक्रम में मुख्यअतिथि केंद्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा उपस्थित थे. विशेष अथिति के रूप मे पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा, अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग जितेन्द्र वर्मा, जनपद सदस्य रमन टिकरिहा, सरपंच निर्मल जैन, राजप्रधान धमधा राज चंद्रशेखर परगनिहा,राज प्रधान दुर्ग राज दुलारी वर्मा, सहित केंद्रीय पदाधिकारीगण व् राज प्रधानगन उपस्थित थे।मंच संचालन पाटन राज प्रधान ओमप्रकाश वर्मा के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में तकनीक शिक्षा ,स्नातक ,स्नातकोतर,10वी व 12वी की प्रतिभावान 60बच्चो का प्रशस्ति पत्र व छात्रवृति प्रदान किया गया।साथ ही समाज के उपस्थित लोगो ने खुले मंच के माध्यम से अपनी अपनी बात रखे।

                केंद्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा ने कँहा की नशा के कारण आज हमारे बच्चों के दाम्पत्य जीवन मे समस्याएं आ रही हैं ज्यादा दिन नहीं चल पा रही हैं। समाज को नशा मुक्त बनाने पर विचारे करें। पालक अपने बच्चों की शादी मे पानीग्रहण गोधली बेला मे करें व सगाई मे भी फूलमाला पहनाकर गन्धर्व जैसा विवाह न करें यह भी दाम्पत्य जीवन मे दखल का कारण होता हैं इससे बचे, और समाज के सविधान नियम का पालन कर समझ को आगे बढ़ाये। वही अध्यक्ष ने कहाँ की कुर्मी समाज को समाज गंगा का नाम दीया गया हैं जिस प्रकार गंगा सभी को अपने मे समाहित कर पवित्र करता हैं उसी प्रकार समाज के लोगो को जो की समाज के मुख्य धारा से वंचित हैं उसे समझा कर पवित्र कर गंगा के भाती समाज रूपी गंगा के मुख्य धारा मे जोड़ा जाये. समाज को आगे बढ़ाने की ओर सभी मिलकर कार्य करें।

                समाज के लोगो ने कहाँ की आज बच्चे ज्यादा पढ़ाई पूरी करने के के कारण आज शादी की उम्र ज्यादा हो रहे हैं जिससे दाम्पत्य जीवन मे काफी मन मुटाव हो रहे हैं पालक अपने बच्चों की विवाह सहि उम्र मे करें ताकि एक खुशहाल परिवार चल सकें।बच्चों को संस्कार वान बनाने की जरूरत हैं आज आधुनिक युग मे बच्चे संस्कार को भूलते जा रहे हैं आज हमें जागरूक होकर बच्चों को स क्षम व संस्कारवान बनाये।युवा आज सरकारी नौकरी सहित अन्य ज्वॉब की इच्छा लेकर चल रहे हैं जिससे समाज मे विवाह योग्य होने पर दोनों पक्षो के लोगो को समस्या हो रही हैं पालको को  अपने बच्चों को खेती की ओर भी उनके मुख को मोड़ना होगा जिससे हमारे बच्चे खेती की ओर कार्य कर आगे बढ़ सकें आज खेती मे भी फायदे हो रहे हैं एक नौकरी से ज्यादा कमाई खेती कर किया जा सकता हैं।

खर्चीले विवाह,छट्टी से बचे---- समाज के युवा अध्यक्ष युगल किशोर आडिल , ने कहा कि समाज सहित अन्य पदधिकारियो ने कहा कि छट्टी, विवाह में होने वाले खर्चीले आयोजन से बचने की बात कही गई।विवाह व छट्टी आयोजन में ज्यादा खर्च न कर समाज के प्रतिभावान बच्चो की पढ़ाई में सहयोग प्रदान करे जिससे गरीब वर्ग के बच्चे जो कि आर्थिक स्थिति की कमजोर है उन्हें पढ़ाई आगे बढ़ाने में सहयोग मिल सके ताकि गरीब की स्थिति सुधर सके।इस अवसर पर राज प्रधान ओमप्रकश वर्मा, कोषाध्यक्ष केदार कश्यप, महिला अध्यक्ष कामिनी धुरंधर,युवा अध्यक्ष युगल किशोर आडिल, मिडिया प्रभारी भेदप्रकाश वर्मा,जवाहर वर्मा,बीरेंद्र बंछोर,सालिक वर्मा,धनजय वर्मा, जितेन्द्र धुरंधर, दीपेश वर्मा, केदार वर्मा,जशवंत वर्मा, मनोज वर्मा, विष्णु वर्मा,नंदकिशोर बंछोर,योगेश्वर वर्मा,अरुण कश्यप,सहित समाज के लोग काफी संख्या मे उपस्थित थे।