पाटन।समीपस्थ ग्राम खम्हरिया(ड)में आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 43वें वर्ष में रामचरित मानस गान प्रतियोगिता एवं मंडई मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसके समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जप पाटन, उषा वर्मा सरपंच,मनीष कश्यप उपसरपंच,नरेंद्र वर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने सिया रामचंद्र जी हम सबके कण कण में बसे है।मानव जीवन को कृतार्थ के लिए रामायण कथा को चरितार्थ करने की आवश्यकता है।पिछले वर्ष इसी मंच में आप सभी की मांग खम्हरिया से खोरपा मार्ग,पुल निर्माण,नवीन सोसायटी में ऑफिस,खाद गोदाम,किसान सदन सहित कई अधोसंरचना  विकास कार्य को हमारे पूर्व सीएम ने पूरा किया है आज आपके गांव की तस्वीर बदल गई है जिसमें सिया रामचंद्र की आशीर्वाद है।माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार एवं धन्यवाद ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया।

पुरुष वर्ग मानस प्रतियोगिता में प्रथम शिवसुमन मानस मंडली,द्वितीय भक्ति संगम भिंभौरी,तृतीय मुक्ति भेलवाकुदा,महिला वर्ग में प्रथम जय मां अनुसुईया,द्वितीय गायत्री पचपेड़ी,तृतीय सुनीर रामपुर की मंडली स्थान प्राप्त की है।

रात्रिकालीन दुष्यंत हरमुख कृत छत्तीसगढ़ी लोकमंच रंग झरोखा की शानदार प्रस्तुति हुआ।

मंच संचालन पुनेश्वर साहू,आभार डी आर ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर विश्राम सिंह वर्मा,जे एल ठाकुर,गणेश साहू,कुबेर सिंह साहू,दुष्यंत धुरंधर,नरेंद्र वर्मा,चंद्रहास वर्मा,भीषण साहू,तामेश्वर विश्वकर्मा,सोहन वर्मा, डोनेश्वर साहू,प्रवीण मढ़रिया,देवदत्त वर्मा,मुरारी वर्मा,बी एल वर्मा,नाथू राम आयोजक समिति के सभी सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।