O2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न विद्यालयों तथा अन्य जगहों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालयों में स्वच्छता अभियान में रंगोली,रोल प्ले जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कन्या पाटन, जिला दुर्ग, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट की भूत पुर्व छात्रा ममता विश्वकर्मा ने प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री की तस्वीर को स्केचिंग  करके अपने हाथों से, मुख्यमंत्री जी को भेंट किया l ममता इसी प्रकार के तरह - तरह के कई खूबसूरत तस्वीरों को बनाकर अपना पढ़ाई के साथ साथ आर्टिस्ट का सपना साकार कर रहीं हैं l