समस्त सतनामी समाज के द्वारा विगत वर्षों से विभिन्न मुद्दों पर सरकार से मांग किया जा रहा है जो सरकार पूरा करने में विफल रही है जिसमे प्रमुख मांगे निम्नानुसार है:-
1. जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण तथा सिधी भर्ती व पदोन्नति में आरक्षण बिल पारित कर लागू करें, बैकलॉग पदों को भरा जाए
2. नवीन विधान सभा भवन को छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद ममतामयी मिनी माता जी के नाम रखा जाए ।
3. नग्न प्रदर्शन में शामिल युवाओं को बाइज्जत बरी किया जाय एवं फर्जी जाती बनाकर नौकरी कर रहे 267 लोगों की बर्खास्तगी होनी चाहिए ।
4. गुरु बालक दास मृत्यु स्थल पर लगे धारा 144 को हटा दिया गया।
5. बलौदाबाजार जिला परमपूज्य गुरूघासीदास बाबा जी के नाम से नामकरण किया जाए ।
6. गिरौदपुरी धाम में गुरूकुल विद्यालय एवं गिरौदपुरी धाम, चटुवापूरी, तेलासिपूरी धाम भण्डार पूरी धाम में बिजली, पानी, हॉस्पिटल, गार्डन की व्यवस्था |
7. जोक नदी रिवर फ्रंट बनाने ।
8. आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ भर्ती में आरक्षण रोस्टर का पालन एवं सतनामी समाज के बच्चों को जनसंख्या के अनुपात में प्रवेश |
9. प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ के सभी पंथी पार्टी को 25 हजार नगद प्रोत्साहन राशि एवं ग्राम तहसील जिला व राज्य स्तर पर पंथी नृत्य समारोह एवं विभिन्न आयोजनों में प्रदेश स्तरीय घोषण को पूरा किया जावें ।
10. मिनी माता डायग्नोसिस सेंटर बनाने का वादा पूरा किया जाए एवं न्यू बस स्टैण्ड रायपुर का नामकरण तथा बांगो बांध का नाम मिनी माता के नाम पर किया जाए |
11. संसद भवन के स्वरूप में गुरू घासीदास भवन निर्माण के लिए 2.50 करोड़ महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा दिया गया था उसका तुरंत निर्माण कराया जाय ।
12. अनुसूचित जाति बजट उपयोजना का राज्य व केन्द्र सरकार के बजट बेरोजगारी शिक्षा व अन्य में 100% उपयोग सुनिश्चत किया जाए ।
13. बलत्कारियों को फॉसी की सजा होनी चाहिए । 14. छ.ग. में पूर्ण शराब बंदी किया जाए ।
-अन्य प्रमुख सामाजिक मुद्दा-
1. ग्राम बठेना (पाटन) में समाज के एक परिवार में सामूहिक हत्या या आत्म हत्या की दोषी कौन? जॉच क्यों नहीं हुआ?
2. ग्राम चंगोरी के किसान दूजराम टंडन धान बेचते समय मृत्यु उपरांत उचित मुआवजा की राशि क्यों नहीं दिया गया ?
3. नगर पंचायत पाटन निवासी देवेन्द्र मारकण्डे का मनीकंचन केन्द्र में बिजली करंट से मृत्यु पर 50 लाख मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए ।
4. धरमपुरा में सतनाम भवन को प्रशासन द्वारा तोड़ा गया एवं जैतखाम को जलाया गया जिसमें दोषी के ऊपर कार्यवाही नहीं किया गया जो अन्याय है । सरकार के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया ।
5. ग्राम पंचायत रूही सरपंच के ऊपर बार-बार अविश्वास प्रस्ताव एवं प्रताड़ना के खिलाफ दोषी पर कार्यवाही नहीं किया गया।


0 टिप्पणियाँ