मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ग्रामीणों ने जताया आभार।
रानीतराई।ग्राम निपानी भाठापारा निवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग कलामंच सहकक्ष के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6.50लाख की स्वीकृति प्रदान की।जिसका आज भूमिपूजन मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि रमन टिकरिहा सभापति जप,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,भोज रघुवंशी सेक्टर प्रभारी के करकमलों से पूजा अर्चना कर किया गया।
सभापति रमन टिकरिहा ने प्रत्येक ग्रामों में हो रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए भूपेश सरकार के कार्यों की सराहना की।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क, सिंचाई,बिजली के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए सीएम भूपेश बघेल,ओएसडी आशीष वर्मा,ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू का धन्यवाद एवं आभार जताया।
अतिथियों का आभार सरपंच सीता सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर लोकेश सिन्हा,खम्हन ठाकुर,लतखोर यादव,परमेश्वर निषाद,सुनीता बाई,मेघा ठाकुर,पदमा सारथी,इतवारी ठाकुर,रामेश्वर ठाकुर,प्रेमलाल सिन्हा,अनिल सिन्हा,मकसूदन साहू सचिव,धनेश सिन्हा,ऐश्वर्य ठाकुर,गौरव सिन्हा,खोमन सिन्हा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ