रानीतराई । छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को सहेजने व युवाओं में लुप्त हो रहें शारिरिक क्रीड़ाओं को पुनः जागृत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलपिंक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दक्षिण पाटन अंतर्गत बेल्हारी (अक्तई) जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का शुभारंभ आज किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए। इस अवसर पर ग्राम सेक्टर प्रभारी किशोर चंद्राकर, ग्राम सरपंच मोहनी साहू, सरपंच प्रतिनिधि चेतन साहू, ग्राम के वरिष्ठ में पीलू चंद्राकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के तैलचित्र पर अबीर गुलाल लगाकर पूजा अर्चना कर हुई। जिसके पश्चात अतिथि स्वागत उद्बोधन पश्चात अतिथियों ने गेड़ी दौड़ कर जोन स्तरीय खेल गतिविधियों को प्रारंभ किया। बेल्हारी जोन अंतर्गत राजीव युवा मितान क्लब ग्राम अक्तई, राजीव युवा मितान क्लब ग्राम बेल्हारी, राजीव युवा मितान क्लब ग्राम चुलगहन, राजीव युवा मितान क्लब ग्राम निपानी, राजीव युवा मितान क्लब ग्राम सुरपा, राजीव युवा मितान क्लब ग्राम ओदरागहन के सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवम बड़ी संख्या में विभिन्न खेलों के प्रतिभगीगण शामिल हुए।



0 टिप्पणियाँ