झीट पाटन . समीपस्थ ग्राम झीट में प्रति  वर्ष  की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासी झीट  के सहयोग से एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब जय महावीर व्यायाम क्लब  झीट के तत्वाधान में  01 मई से 15 जून तक 45 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें खो खो , वेटलिफ्टिंग, योगा, एथलेटिक्स,  जुंबा  जैसे खेलो का प्रशिक्षण दिया जाएगा । 





इस खेल प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य  खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना, खिलाड़ियों को खेल की कौशल सीखाना, नए खिलाड़ियों  को प्रशिक्षित करना  है । 



इस खेल प्रशिक्षण शिविर  में 8 वर्ष  से  18 वर्ष तक के  बालक बालिका निःशुल्क  भाग ले सकते है। प्रतिभागी खिलाड़ियों को क्लब के  तरफ से में प्रशस्ति पत्र,  स्प्राउट्स, स्पोर्ट्स किट वितरित किया जाएगा। खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन समारोह 3 मई को किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रूपेंद्र राजू साहू सरपंच ग्राम झीट, देवेंद्र पटेल उपसरपंच , विषेश अतिथि के रूप में मोहन लाल साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, पवन ठाकुर पूर्व सरपंच, राजेश्वर सिन्हा युवा समाजसेवी, हेमंत अग्रवाल, परमेश्वर पटेल, नरोत्तम सिन्हा, चोवा राम साहू, प्रशिक्षक भूपेश सिन्हा, चेतन यादव, आदित्य सिन्हा , पोषण पटेल मुख्य रूप से उपस्थित थे