पाटन -पाटन के हृदय स्थल मे आत्मानंद चौक के समीप स्वामी आत्मानंद ऑटोटोरियम में ब्लॉक स्तरीय सर्व नाई सेन समाज की संत शिरोमणि सेन जी की 726वीं जयंती मनाई गई - जिसमे मुख्यअतिथि श्री विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा,कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, योगेश निक्की भाले अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, निशा सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, नेहाबाबा वर्मा सभापति नगर पंचायत पाटन, चंद्रहास देवांगन भुवनलाल कौशिक प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़, मंचासिन रहे!आज मंगलवार को संत शिरोमणि संत सेन जी महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के प्रमुखों और सदस्यों ने उनके जीवन और समाज के प्रति दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



कल्पना नारद साहू ने सेन जी महाराज के विचारों और उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सेन जी महाराज केवल एक संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक और प्रेरणास्रोत थे, जिन्होंने अपने जीवन से सादगी, सेवा और भक्ति का मार्ग दिखाया। वक्ताओं ने बताया कि सेन महाराज 13वीं-14वीं शताब्दी के महान संत, कवि और भक्त थे, जिन्हें सेन समाज के आराध्य देव के रूप में पूजा जाता है। वे स्वामी रामानंद के शिष्य थे और बांधवगढ़ क्षेत्र में राजा के राज वैद्य तथा नाई के रूप में कार्यरत रहते हुए भी अपनी भक्ति, सत्य और अहिंसा के लिए प्रसिद्ध हुए। उन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों और कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और प्रेम, समानता व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि वर्तमान समय में सेन जी महाराज के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।


 इस अवसर में - सर्व श्री नरेश श्रीवास, भुवनलाल कौशिक, राजेंद्र श्रीवास, घासीराम सेन, जनार्दन सेन, रामअवतार सेन, मोरजध्वज सेन, नारद सेन, रमेश सेन, यशवंत सेन, अभिषेक सेन, कोश्लेष सेन, रोहित सेन, यादोराम सेन डोमन सेन, टिकेंद्र सेन, संतोष सेन, खिलेश सेन सहित समस्त सेन समाज उपस्थित रहे!