09 अप्रैल। ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के बैनर तले 13 अप्रैल 2026, सोमवार को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 11 बजे “संविधान बचाओ – आरक्षण लागू करो” विषय पर देश के प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यह प्रदर्शन ओबीसी समाज की जातीय जनगणना, यूजीसी में सह-आरक्षण लागू करने सहित विभिन्न सामाजिक न्याय के मुद्दों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है।



समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने बताया कि ओबीसी समाज लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक असमानताओं का सामना कर रहा है। ऐसे में संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का पूर्ण क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।


ज्ञापन के माध्यम से जातिवार जनगणना में पृथक ओबीसी कॉलम, छत्तीसगढ़ में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने, मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने, न्यायपालिका में प्रतिनिधित्व बढ़ाने, क्रीमी लेयर एवं NFS जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। 


समिति के दुर्ग जिला प्रभारी --कीरत राम कुल्हाडा, अंकालू राम साहू, संगठन के प्रचारक युवराज सिंह गंजीर, परमानन्द साहू  ने सभी वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उक्त जानकारी संगठन प्रचारक युवराज सिंह गंजीर के द्वारा दी गयी।