जामगांव आर - महतारी वंदन योजना की 25 किस्त की राशि बस्तर से सिंगल क्लिक से ट्रंसफर करेंगे. इससे पहले फरवरी महीने में महतारी महिलाओं के खाते में 24वीं किस्त की 641 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि जारी किए गए थे. छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को खुशियों की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे. सीएम विष्णु देव साय बस्तर से इस योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे. इस बार प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा.
यह जानकरी मिडिया प्रभारी अभिषेक सेन ने दिया!

0 टिप्पणियाँ